फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निकांत जैन पर दर्ज धोखाधड़ी के मुकदमे में पुलिस ने बैंक से मांगे दस्तावेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सौर ऊर्जा के कलपुर्जे बनाने वाली कंपनी से आईएएस अधिकारी के लिए रिश्वत लेने के आरोपी निकांत जैन की मुसीबतें कम नहीं हो रही हैं। अब तक उस पर कुल चार मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं। हजरतगंज थाने में इंडियन बैंक (पूर्व में इलाहाबाद बैंक) के शाखा प्रबंधक आशीष जिंदल की ओर से कराई गई एफआईआर के बाद पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक बैंक से दस्तावेज मांगे गए हैं। शाखा प्रबंधक के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके अलावा इस मामले में दो अन्य आरोपी सुकांत जैन और वैशाली जैन से भी पूछताछ की जाएगी। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की कंपनी मेसर्स एसएसजे एग्रोटेक प्रा. लि. के खाते भी खंगाले जाएंगे। यह भी पता लगाया जाएगा कि इसके पहले कंपनी की आड़ में आरोपियों ने और कितने बैंकों को नुकसान पहुंचाया है। उल्लेखनीय है कि इंडियन बैंक के शाखा प्रबंधक ने आरोपियों पर चार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें