फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में 6 करोड़ की चोरी, पुलिस ने बताया 50 लाख

Mon, 16 Jan 2017 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
इसी ज्वैलरी शोरुम से चोरों ने उड़ाया था माल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
इंदिरानगर इलाके में मुंशी पुलिया चौराहे के पास ज्वैलरी शॉप की तिजोरी काटकर चोरों ने छह करोड़ के गहने उड़ाए थे। सराफा व्यवसायी रविवार सुबह चोरी गए गहनों की सूची लेकर थाने पहुंचा तो पुलिसकर्मियों के हाथपांव फूलने लगे। 
विज्ञापन


व्यापारियों के हंगामे पर पुलिस ने सूची रिसीव की। एसएसपी ने इंदिरानगर थाने के साथ क्राइम ब्रांच की टीम को बदमाशों को जल्द पकड़ने के आदेश दिए हैं।
चोर मुंशी पुलिया चौराहे के पास स्थित कन्हैयालाल आनंदहरि अग्रहरि ज्वैलर्स नामक शॉप की छत काटकर अंदर घुसे थे।

चोर गैस कटर से तिजोरी काटकर गहने बटोर ले गए थे। सर्राफ आनंदहरि ने रिपोर्ट दर्ज कराने के साथ चोरी गए माल की सूची जल्द सौंपने की बात कही थी।पड़ताल कर रहे पुलिसकर्मियों ने 50 लाख की चोरी का अनुमान लगाया था।

व्यापारी ने रिकॉर्ड से स्टॉक का मिलान किया तो पता चला कि छह करोड़ से अधिक के गहने चोरी हुए हैं। वारदात का खुलासा न होने पर व्यापारियों ने शनिवार को प्रदर्शन किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

10 क‌िलो 690 ग्राम के थे सोने के गहने

जांच करते पु‌ल‌िस अ‌ध‌िकारी - फोटो : amar ujala
सराफा व्यवसायी आनंद हरि ने रविवार सुबह इंदिरानगर थाने पहुंचकर अपनी शॉप से चोरी गए गहनों की सूची सौंपी। उन्होंने कहा, तिजोरी में 10 किलो 690 ग्राम सोने के झुमकी, बाली, अंगूठी, लॉकेट, मंगलसूत्र, बिंदिया, हार, चूड़ी, ब्रेसलेट, चेन, नथुनी, टॉप्स रखे थे। इसके अलावा हीरे जड़े गहने भी थे।

इसकी कीमत छह करोड़ से अधिक थी। चोरों ने बुधवार रात तिजोरी काटकर सारे गहने चुरा लिए। चोरी गए माल की सूची देखकर मुंशी हड़बड़ा गया। उसने इंस्पेक्टर के पास भेजा। इंस्पेक्टर ने सीओ से संपर्क करने को कहा।
 
टालमटोल होते देख आनंद हरि ने व्यापारी नेता राजेश सोनी को फोन किया। थोड़ी देर में बड़ी संख्या में सराफा व्यवसायी थाने पर एकत्र हो गए। हंगामा करने के साथ उच्चाधिकारियों को कॉल की। मामला तूल पकड़ते देख इंस्पेक्टर ने आनंद हरि द्वारा सौंपी सूची रिसीव कराई। इसके बाद ही कारोबारी वापस गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें