पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब
- फोटो : amar ujala
डॉक्टर बनाने का झांसा देकर यौन उत्पीड़न और हत्या के मामले में आरोपी पीस पार्टी के अध्यक्ष डॉ. अय्यूब को मड़ियांव पुलिस ने नोटिस भेजा है।
मड़ियांव कोतवाली के इंस्पेक्टर नागेश मिश्रा ने बताया कि पूछताछ केलिए डॉ. अय्यूब से पहले फोन पर संपर्क कर थाने आने के लिए कहा गया था। संतकबीर नगर के मेंहदावल से मौजूदा विधायक और खलीलाबाद से विधानसभा चुनाव लड़ रहे डॉ. अय्यूब ने मतदान के बाद आने की बात कही थी।
उनके क्षेत्र में चुनाव सोमवार को खत्म हो गया लेकिन मंगलवार को वह नहीं आए। इसलिए थाने से उनके खिलाफ नोटिस भेजा गया है। अगर वह तय समय पर नहीं आते हैं तो पुलिस टीम संतकबीरनगर रवाना हो जाएगी।
इंस्पेक्टर नागेश ने बताया कि मंगलवार को रेप पीड़िता केभाई को बुलाया गया था। सुबह करीब 11 बजे वह कोतवाली पहुंचा। पुलिस टीम उसे लेकर उन स्थानों पर गई, जहां युवती रहती थी। वह ज्यादातर समय सेवा नर्सिंग कॉलेज के आसपास ही रही थी।