प्रिया की बिसरा रिपोर्ट जल्द हासिल करने के लिए भेजा पत्र।
- फोटो : ??? ?????
बीकेटी स्थित एसआर कॉलेज की छात्रा प्रिया राठौर की मौत के मामले में अब पुलिस बिसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।
रिपोर्ट जल्द हासिल करने के लिए बीकेटी पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी को पत्र भी लिखा है।
डीसीपी उत्तरी कासिम आब्दी के मुताबिक, पुलिस के पास छात्रा की पोस्टमार्टम व स्टेट मेडिकोलीगल सेल की रिपोर्ट पहले से है। अब सिर्फ बिसरा रिपोर्ट का इंतजार है।
इसके आने से यह पता चल सकता है कि कहीं छात्रा को कोई नशीला या जहरीला पदार्थ तो नहीं दिया गया था।
डीसीपी के मुताबिक, बिसरा रिपोर्ट आने में आमतौर पर तीन माह का वक्त लग जाता है, पर छात्रा प्रिया की मौत के मामले में रिपोर्ट जल्द हासिल करने के लिए फॉरेेंसिक साइंस लैबोरेटरी (एफएसएल) से पत्राचार किया गया है। उम्मीद है कि एक से दो हफ्ते में बिसरा रिपोर्ट मिल जाएगी।
जानिए क्या है मामला
जालौन निवासी जसराम राठौर की 13 वर्षीय बेटी प्रिया आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। 20 जनवरी की रात हॉस्टल में ही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। जसराम की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था।