फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: अनी बुलियन के एमडी सहित उनके सहयोगियों की करीब 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Fri, 08 Apr 2022 03:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

जनता से ठगी करने की आरोपी कंपनी अनी बुलियन के एमडी समेत उनके सहयोगियों की करीब 25 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क कर ली गई है।
विज्ञापन
कुर्की की कार्रवाई के दौरान पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश पर मोटा मुनाफा देकर हजारों करोड़ रुपये हड़पने वाली कंपनी अनी बुलियन कंपनी के मालिकों की संपत्ति पुलिस ने कुर्क करनी शुरू कर दी है। शुक्रवार को लखनऊ में कई स्थानों पर कंपनी के एमडी समेत कई आरोपियों की संपत्ति को कुर्क किया गया।

विज्ञापन


बुधवार व बृहस्पतिवार को अयोध्या पुलिस ने कुमारगंज कस्बे व आसपास स्थित इन जालसाजों की संपत्तियों को कुर्क की थी। कंपनी के एमडी पर गैंगस्टर की भी कार्रवाई की गई है।

पुलिस ने अब तक अनी बुलियन के एमडी समेत उनके सहयोगियों की करीब 25.40 करोड़ की चल-अचल संपत्ति कुर्क की है। आरोपियों पर अयोध्या और लखनऊ में 150 से अधिक केस दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक, कंपनी के एमडी की पत्नी भारतीय विदेश सेवा की अधिकारी हैं।
विज्ञापन


अयोध्या पुलिस ने लखनऊ में अनी बुलियन के एमडी अजीत कुमार गुप्ता के खातों में जमा 11.21 लाख रुपये, 15 लाख की गाड़ी, 20.40 करोड़ का मकान, फ्लैट को जब्त किया है। आरोपी अजीत के पास लखनऊ के शक्ति रेजीडेंसी चिनहट में 55 लाख का फ्लैट, विराटखंड गोमतीनगर में 1.20 करोड़ का बंगला, सरोजनीनगर में 25 लाख की भूमि, विजयखंड गोमतीनगर में 65.65 लाख के तीन फ्लैट, कमला नेहरू मार्ग चौक में 6 करोड़ की व्यावसायिक संपत्ति, सरायमाली खां में दो करोड़ की जमीन, आरकेपुरम चिनहट में 2.50 करोड़ का आवासीय फ्लैट है।

इन संपत्तियों पर अयोध्या पुलिस ने शुक्रवार को कुर्की की कार्रवाई की है। इसकी शुरुआत चिनहट के शक्ति रेडीडेन्सी से हुई। जहां उपनिरीक्षक ब्रह्मदेव पांडेय के नेतृत्व में अयोध्या की पुलिस और चिनहट के इंस्पेक्टर घनश्याम मणि त्रिपाठी ने संपत्ति कुर्क की।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें