फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ की दुकान में टप्पेबाजी मामले में पुलिस ने खंगाले 50 सीसी कैमरे

Tue, 11 Feb 2025 01:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सराफ की दुकान में टप्पेबाजी मामले में पुलिस ने खंगाले 50 सीसी कैमरे
विज्ञापन
लखनऊ। चौक में रविवार को सराफ कृष्णा रस्तोगी की दुकान से 70 लाख के जेवर उड़ाने वाली बुर्का पहने महिला की तलाश में पुलिस जुट गई है। पुलिस की दो टीमें गठित की गई हैं। पुलिस ने 50 सीसीटीवी कैमरे खंगाले हैं। इनमें से कुछ में टप्पेबाज दिखी भी है। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय के मुताबिक पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन


चौक सराफा एसोसिएशन के महामंत्री विनोद माहेश्वरी के मुताबिक कारोबारियों के साथ इस तरह की घटनाएं कई बार हो चुकी हैं। आरोप है कि कुछ दिन पहले टप्पेबाजों ने चौक थाने के पास खड़ी उनकी कार का शीशा तोड़कर सामान पार कर दिया था। इसकी शिकायत पुलिस से की थी। पर कार्रवाई नहीं हुई। महामंत्री के मुताबिक उन्होंने व अन्य पदाधिकारियों ने पुलिस को जल्द ही खुलासा करने की चेतावनी दी है। अगर आरोपी पकड़ में नहीं आई तो वह व अन्य पदाधिकारी विवश होकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें