घटिया पर्स की डिलीवरी की, कूरिअर कंपनी के कर्मचारी पर मुकदमा
लखनऊ। आलमबाग के सुजानपुरा निवासी स्नेहलता ने डीटीडीसी कूरिअर कंपनी के कर्मचारी अनमोल पर पार्सल बदलकर घटिया पर्स की डिलीवरी करने का आरोप लगाया है। मामले में हजरतगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। स्नेहलता के मुताबिक 14 जनवरी को उन्होंने पार्क रोड स्थित अपने कार्यालय गुडविल वेल्थ मैनेजमेंट से एक कूरिअर गाजियाबाद निवासी रिश्तेदार को भेजा था। कूरिअर में आठ हजार रुपये की पर्स थी। आरोप है कि डीटीडीसी कंपनी गाजियाबाद के कर्मचारी अनमोल ने पार्सल बदलकर दो सौ रुपये का पर्स रिश्तेदार को डिलीवर कर दिया। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक मामले की तफ्तीश की जा रही है।