फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः बाइक में दुपट्टा फंसने से गिरी महिला, सिपाही ने बचाई जान

Fri, 08 May 2020 06:14 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ में अलीगंज के कपूरथला चौराहे पर गुरुवार दोपहर महिला का दुपट्टा बाइक के पहिए में फंस गया और वह सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद सिपाही सुनील ने तत्काल जख्मी महिला को अस्पताल पहुंचाया। समय से इलाज मिलने से महिला बच गई।

विज्ञापन


कपूरथला चौराहे पर तैनात सिपाही सुनील के मुताबिक, दोपहर में वह ड्यूटी पर था। महानगर की तरफ से आ रही बाइक पर पीछे की सीट पर महिला बैठी थी। चौराहे पर पहुंचते ही अचानक महिला चीखते हुए नीचे गिर पड़ी।

उसका दुपट्टा बाइक के पिछले पहिए में फंस गया था। इससे उसका गला कस गया। दम घुटने पर महिला चीखने लगी थी। बाइक से गिरने के कारण वह चोटिल हो गए। सुनील ने तत्काल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के परिजनों ने सिपाही को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें