कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन के बाद उच्च शिक्षा विभाग ने सत्र 2020-21 के लिए शैक्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। प्रथम वर्ष का सत्र 17 अगस्त से शुरू होगा जबकि द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ और पंचम वर्ष का सत्र 6 जुलाई से प्रारंभ होगा।
पाठ्यक्रम को समय पर पूरा कराने के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश सहित अन्य अवकाश में कमी की जाएगी साथ ही दैनिक अध्ययन की अवधि भी बढ़ाई जाएगी।
राज्य विश्वविद्यालयों में वार्षिक परीक्षा के मूल्यांकन का पारिश्रमिक 40,000 रुपये से बढ़ाकर 60,000 रुपये तक करने की स्वीकृति सरकार ने दे दी है। मूल्यांकन केंद्रों की भी केंद्रीयकृत की जगह विकेंद्रीकृत व्यवस्था करने की मंजूरी दी गई है।