राजधानी लखनऊ के कुर्सी रोड स्थित सुलभ आवास कॉलोनी में एक छात्र ने खुद को घर के कमरे में कैद कर लिया। वो पिता की लाइसेंसी पिस्टल से फायरिंग कर रहा था और आत्महत्या की धमकी दे रहा था। आखिरकार 12 घंटे बाद पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर लिया।
सुलभ आवास कॉलोनी के एक घर में रहने वाला 12वीं का छात्र कृष्णा दीक्षित (17) बृहस्पतिवार दोपहर स्कूल से लौटा और आधे घंटे बाद कमरे में जाने के बाद अंदर से लॉक कर लिया। वो अलमारी में रखी पिता की लाइसेंसी पिस्टल निकालकर चीखने लगा।
जब मां और भाइयों ने दरवाजा खोलने के लिए कहा तो भड़क गया और रुक-रुककर कई राउंड फायरिंग की। परिजनों की सूचना पर डीसीपी नॉर्थ अभिजीत आर शंकर के साथ एडीसीपी नॉर्थ, एसीपी गाजीपुर समेत कई थानों की फोर्स पहुंची।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिसकर्मियों ने 12 घंटे बाद उसे रेस्क्यू कर लिया और सकुशल उसे कमरे से बाहर निकाल लिया।