लखनऊ। 17 वर्षीय किशोरी की दुष्कर्म के प्रयास के विरोध में हत्या के आरोपी रिश्तेदार को लेकर मड़ियांव पुलिस शुक्रवार को घटनास्थल पर पहुंची। वहां दोबारा माैका मुआयना किया।
मड़ियांव निवासी रिश्तेदार किशोरी को बुधवार को अपने साथ लेकर दवा लेने गया था। कुछ देर बाद आरोपी ने घरवालों को फोन करके किशोरी का अपहरण होने की सूचना दी थी। मामला संदिग्ध लगने पर पुलिस ने आरोपी रिश्तेदार को हिरासत में ले लिया था। वहीं, भाई और रिश्तेदार की पत्नी ने आरोपी पर किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने और विरोध पर उसे नदी में धक्का देकर हत्या करने का आरोप लगाया था।
पुलिस ने घटनास्थल पर कुछ अहम साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट और ली गई स्लाइड को लेकर विशेषज्ञों से राय ली जाएगी।