फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अंसल पर 3.42 करोड़ की ठगी की रिपोर्ट दर्ज

Sat, 21 Mar 2026 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने असंल कंपनी के खिलाफ 3.42 करोड़ की ठगी की रिपोर्ट दर्ज की है। कंपनी के अधिकारियों पर व्यावसायिक जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करने का आरोप है।
विज्ञापन

अलीगंज सेक्टर सी निवासी अनुज गोयल गोयल इंफ्राकॉन फर्म के मालिक हैं। अनुज के मुताबिक कंपनी के प्रतिनिधियों ने 2010 में भूमि खरीदने के लिए अंसल के मालिक प्रणव अंसल, सुशील अंसल व अन्य अधिकारियों से संपर्क किया था। प्रणव ने सुलतानपुर रोड पर स्थित सात हजार छह सौ 55 वर्ग मीटर व्यावसायिक जमीन को अपनी बताते हुए बेचने की बात कही थी। सौदा 5.13 करोड़ में तय हुआ था। अनुज ने बताया कि अंसल कंपनी को नौ मार्च 2021 से लेकर नौ अक्तूबर 2024 तक कुछ 3.42 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। इसके बावजूद कंपनी ने उन्हें रजिस्ट्री नहीं की। इंस्पेक्टर राजीव रंजन उपाध्याय के मुताबिक जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें