कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को पुलिस ने उनके घर पर नजरबंद कर लिया है। वह पत्रकार वार्ता के लिए प्रदेश कार्यालय जा रहे थे। इसी समय पुलिस ने घर पर दस्तक दी।
राजधानी लखनऊ में गुरुवार को पुलिस ने कांग्रेस के यूपी प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके घर पर नजरबंद कर लिया। राय ने 11.30 बजे प्रदेश कार्यालय पर प्रेस कान्फ्रेंस बुलाई थी। वह कान्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए घर से निकलते इससे पहले ही पुलिस ने दस्तक दी। इसके बाद उन्हें घर से नहीं निकलने दिया गया।
विज्ञापन
इस पर अजय राय ने एक्स पर पोस्ट करते हुए सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने लिखा कि, 'पुलिस भेजकर हमें रोकना, कार्यकर्ताओं की आवाज दबाना। ये लड़ाई को रोक नहीं पाएगा, ये वोट चोरों को बचा नहीं पाएगा'।
उन्होंने आगे लिखा कि 'कांग्रेस का हर बब्बर शेर कार्यकर्ता गली-गली, गांव-गांव से विरोध करेगा। आवाज देगा। 'मोदी, वोट चोरी बंद करो!' दरअसल, पीएम मोदी के वाराणसी दौरे को लेकर अजय राय ने प्रदर्शन का एलान किया था। इसी को लेकर वह प्रेस वार्ता भी करने वाले थे। लेकिन, इससे पहले ही उन्हें नजरबंद कर लिया गया। घर से नहीं निकलने दिया गया।