फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबिश देने जा रही हरियाणा पुलिस की जीप ट्रक से भिड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बंथरा इलाके में सोमवार शाम हरियाणा पुलिस की जीप में एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में जीप पर सवार दो उपनिरीक्षक व एक महिला सिपाही सहित चार पुलिसकर्मी घायल हो गण्। बंथरा पुलिस ने सभी घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर ट्रक चालक मौके पर अपना वाहन छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

बंथरा पुलिस के मुताबिक, सोमवार शाम हरियाणा पुलिस की टीम किसी मामले में वाराणसी दबिश देने जा रही थी। इसी दौरान बंथरा के लोनहा गांव स्थित एक पुलिया के पास उनकी जीप में तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। जीप में टक्कर लगने से उस पर सवार उपनिरीक्षक महिपाल, रवि, आरक्षी राम विलास, राकेश कुमार व महिला सिपाही वंदना गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची बंथरा पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें