लखनऊ के हजरतगंज में यूपी प्रेस क्लब के बगल में दस्तरखान रेस्टोरेंट में एक युवती के संग नशे में धुत तीन शोहदे छेड़खानी करते रहे। विरोध पर युवती के मामा को बुरी तरह से पीटा। इस दौरान हजरतगंज के पुलिसकर्मी भी तमाशबीन बने।
बात बढ़ने पर पुलिसकर्मी शोहदों को पकड़कर थाने ले गई, जहां रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची पीड़िता को भगा दिया और मारपीट में रिपोर्ट दर्ज कर ली।
हसनगंज के डालीगंज निवासी संदीप रावत के मुताबिक, उनकी भांजी दिल्ली से आई है। उसे लेकर दस्तरखान रेस्टोरेंट गए थे, जहां नशे में धुत तीन शोहदे उस पर अश्लील टिप्पणी करने लगे। छेड़खानी पर युवती ने पुलिस बुलाने की बात कही।