नौकरी का झांसा देकर गाजियाबाद की महिला से रेप करने के आरोपी आईजी नागरिक सुरक्षा अमिताभ ठाकुर के गोमतीनगर स्थित आवास पर सोमवार दोपहर पुलिस टीम मुआयना करने पहुंची। उसके साथ पीड़िता भी थी। आईजी के नौकर छोटू ने बताया कि घर पर कोई नहीं है। इसके बाद पुलिस टीम लौट गई।
एसएसपी राजेश कुमार पांडेय ने बताया कि रेप के घटनास्थल का मुआयना करने और नक्शा बनाने के लिए पुलिस टीम को विवेचक सीओ सत्यसेन यादव के साथ भेजा गया था। वहां मकान के कमरों में ताला लगा था।
जिन कमरों में पीड़िता ने रेप का आरोप लगाया है, वहां भी ताला लगा था। अब पुलिस आईजी के लौटने का इंतजार कर रही है। इसके बाद दोबारा विवेचक मुआयना करने जाएंगे।