फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम लूटः पुलिस के हाथ लगा खाली बॉक्स

Sat, 07 Mar 2015 11:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लख्ानऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
डालीगंज में एचडीएफसी बैंक के एटीएम बूथ पर हुई लाखों रुपए की लूट में पिछले कई दिनों से पुलिस खाली हाथ थी। वहीं होली के मौके पर पुलिस को गुलाब सिनेमा के सामने क्रिशिचयन कॉलेज के पुराने हॉल में खाली बॉक्स बरामद हुआ है।
विज्ञापन


ये वहीं बॉक्स है जिसमें रुपये भरे हुए थे। सीसीटीवी की फुटेज देखने के बावजूद अभी तक लुटेरे पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। पुलिस की निगरानी के बावजूद लुटेरे इस बॉक्स को खाली करके छोड़ गए।

खाली बॉक्स मिलने के बाद पुलिस की चुनौती और भी ज्यादा बढ़ गई है। राजधानी के विभिन्न इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की पुरानी फुटेज निकालने पर बदमाशों की तस्वीरें मिल गई हैं।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि वारदात 27 फरवरी को हुई थी। इससे पूर्व कैश वैन 24 फरवरी को एटीएम बूथ पर आई थी, लेकिन शाम होने के चलते बदमाशों ने वारदात अंजाम नहीं दी थी। ट्रिपल मर्डर और 51 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों ने कैश वैन को डालीगंज के एटीएम बूथ पर ही लूटने की योजना बना रखी थी।
विज्ञापन

बदमाशों ने पुलिस को यूं दिखाया ठेंगा

बदमाश तीन हत्याएं कर एटीएम की कैश वैन लूटने वाले बदमाशों ने ऑपरेशन ऑल आउट और ऑपरेशन फ्लैश आउट को ठेंगा दिखा दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बदमाश सात दिन से वैन के पीछे लगे थे।

इस दौरान मुंह पर कपड़ा बांधकर लगातार हजरतगंज और आईटी चौराहा से डालीगंज पक्का पुल के बीच टहलते रहे और किसी भी जगह पर पुलिसकर्मियों ने नहीं टोका।

सूत्रों का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में बदमाशों के मुंह पर कपड़ा लपेटकर बाइक से टहलने की फुटेज से आला अफसर खासे नाराज हैं। अफसरों ने पुलिसिंग और अभियानों पर सवाल उठाते हुए जिला पुलिस को कठघरे में खड़ा किया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें