फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार के थप्पड़ जड़ने के मामले में पूर्व भाजपा विधायक सहित 250 पर केस दर्ज, जांच शुरू

Sat, 17 Nov 2018 04:35 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
विज्ञापन

बहराइच में तहसीलदार पर हमला करने के मामले में भाजपा विधायक माधुरी वर्मा के पति पूर्व विधायक दिलीप वर्मा समेत तीन नामजद व 250 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करते हुए पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


दिलीप वर्मा ने शुक्रवार को नानपारा के तहसीलदार मधुसूदन आर्या के चैंबर में घुसकर उनपर हमला कर दिया था। इसके बाद नानपारा कोतवाली जाकर हंगामा किया। उन्होंने कोतवाली के सीओ वी पी सिंह से तू-तू-मैं-मैं के बाद आरटी सेट व कमरे में रखी कुर्सियों से उन पर हमला कर दिया। इस दौरान कोतवाली में उनके करीब 250 समर्थक मौजूद थे।

मामले की सूचना मिलने पर एडीएम रामसुरेश वर्मा और एएसपी ग्रामीण रवींद्र कुमार सिंह कोतवाली आए। अधिकारियों के पहुंचने पर पूर्व विधायक दोबारा कोतवाली के कार्यालय में समर्थकों संग घुस गए।
विज्ञापन


मामले में सीओ की तहरीर पर कोतवाली में पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, ग्राम प्रधान दुधवापुर हरीश वर्मा, भाजपा नेता आनंद पाठक समेत लगभग 250 लोगों के खिलाफ चार धाराओं में जानलेवा हमला, मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का केस दर्ज किया है।

वहीं, नानपारा के कस्बा चौकी प्रभारी उदयभान यादव की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व विधायक दिलीप वर्मा और उनके अज्ञात समर्थकों के खिलाफ रोड जाम कर कानून व्यवस्था बिगाड़ने, बारावफात के त्योहार में उपद्रव फैलाने समेत छह धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें