फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहराइच में अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार, कब्जे से 10 बाइकें बरामद

Sat, 26 Sep 2020 03:57 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आए वाहन चोर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बहराइच पुलिस ने शनिवार को अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को उनके पास से 10 बाइकें, परिवहन विभाग के कूटरचित दस्तावेज व मुहर बरामद हुई है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक बहराइच, डॉ. विपिन कुमार मिश्र के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अशोक कुमार के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक नानपारा देवेंद्र श्रीवास्तव व टीम द्वारा कस्बा नानपारा में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

उपनिरीक्षक अनुज त्रिपाठी व टीम को मुखबिर के जरिए सूचना प्राप्त हुई कि  नानपारा में वांछित अभियुक्त इरफान पुत्र मुस्ताक अली निवासी जगन्नाथपुर थाना नानपारा अपने साथियों के साथ चोरी की मोटर साइकिलों को बेचने के लिए नेपाल जाने वाला है।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शनिवार को जगन्नाथपुर गांव के पहले नहर के किनारे पक्की सड़क पर पहुंचकर नानपारा की तरफ से आने वाली सभी मोटरसाइकिलों की सघन चेकिंग प्रारंभ की गई। थोड़ी देर बाद ही चार मोटर साइकिलों पर सवार चार व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस द्वारा सभी को रोककर उनसे पूछताछ की व गाड़ियों के कागज चेक किए तो सभी फर्जी पाये गए।

विज्ञापन

आरोपियों ने कबूली चोरी की बात

कड़ाई से पूछताछ करने पर चारों अभियुक्तो ने बताया कि वो विभिन्न जनपदों से मोटरसाइकिल चुराकर लाते हैं। उनके नंबरों व कागजों में हेराफेरी करके रिजवान व बाबाखान से फर्जी व कूटरचित असली के जैसे नकली रजिस्ट्रेशन बनवाकर उसको नेपाल व अन्य जगह ऊंचे दामों पर बेच देते हैं तथा पैसे को आपस में बांट लेते हैं।

कुछ और गाड़ियां इरफान के घर में छुपाकर रखी है, इन मोटर साइकिलो को बेचने के बाद ग्राहक तैयार कर उनको भी मौका देखकर बेच देते हैं। पकड़े गए अभियुक्तों के निशादेही पर इरफान उर्फ गुफरान पुत्र मुस्ताक अली निवासी जगन्नाथपुर थाना कोतवाली नानपारा के घर पहुंच कर इरफान के पक्के घर की बड़ी कोठरी में रखी चोरी की छह मोटरसाइकिलों को बरामद किया गया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना कोतवाली नानपारा में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें