फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: मुठभेड़ में बुलेट प्रूफ ने बचाई पुलिसकर्मियों की जान, पांच गोवंश तस्करों के पैर में लगी गोली

Tue, 03 Oct 2023 08:55 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती

सार

श्रावस्ती जिले की भिनगा कोतवाली में पुलिस व गोवंश तस्करों के बीच हुई मुठभेड़ में छह गोवंश तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पांच के पैरों में गोली लगी है।
विज्ञापन
मुठभेड़ स्थल का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती जिले में रात करीब 11:30 बजे थाना कोतवाली भिनगा पुलिस व सिरसिया एवं क्राइम ब्रांच पुलिस की संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर शाहपुर शिवदिन थाना सिरसिया के जंगल में छह शातिर गोवंश तस्करो को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान पांच शातिर गोवंश तस्करों के पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन


इस मुठभेड़ के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भिनगा तथा थानाध्यक्ष सिरसिया के बीपी (बुलेट प्रूफ) जैकेट में गो तस्करों द्वारा तमंचे से की गई फायर से गोली लगी जिसमें दोनों लोग बाल-बाल बच गए। इस दौरान सलीम पुत्र नुरुल सलाम ग्राम भरथा रोशनगढ़ थाना मल्हीपुर श्रावस्ती, आंधी उर्फ नसरुद्दीन पुत्र कादिर अली निवासी बढ़ई पुरवा थाना मल्हीपुर श्रावस्ती, सहीम  पुत्र अब्दुल अमीन निवासी जानकी नगर थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती, छोटन उर्फ इकबाल पुत्र नन्हे खान निवासी नबीनगर थाना कोतवाली भिनगा श्रावस्ती, शहजाद उर्फ सैय्यद बग्गा पुत्र मोहर्रम अली निवासी बढ़ईपुरवा थाना मल्हीपुर , सुफियान पुत्र इस्लाम निवासी नबीनगर थाना कोतवाली भिनगा को गिरफ्तार किया गया है।

ये भी पढ़ें - जाति जनगणना पर गर्मायी राजनीति: बीजेपी के सहयोगी दलों ने भी उठा दी मांग, भाजपा ने ओढ़ी 'राजनीतिक चुप्पी'
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मप्र में सीटों का बंटवारा: सपा के लिए दस सीटें छोड़ सकती है कांग्रेस, 2003 में जीते थे सपा के 7 विधायक


इनके कब्जे से 05 नाजायज तमंचा जिसमें 03 अदद 12 बोर, 02 अदद नाजायज तमंचा 315  बोर व 02 खोखा कारतूस 315 बोर, 03 अदद खोखा कारतूस 12 बोर तथा 02 जिंदा कारतूस 315 बोर व 03 जिंदा कारतूस 12 बोर , 05 अदद चाकू, 01 अदद बोगदा (लकड़ी का), 04 राशि गोवंश, तराजू बाट, 4 अदद बोरी आदि गोवध करने में प्रयुक्त उपकरण मौके से बरामद हुए हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें