फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: लांड्री लूटकांड के आरोपी बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़, जवाबी कार्रवाई में हुए घायल, भर्ती किए गए

Thu, 20 Jun 2024 11:46 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी लखनऊ के कृष्णा नगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दोनों बदमाश घायल हो गए।
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र के पंडित खेड़ा के पास अनौरा में पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में बाइक सवार दो बदमाश घायल हो गए। घायल दोनों बदमाशों को लोकबन्धु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


घायल बदमाशों ने केसरी खेड़ा में विगत 14 जून को सनसनीखेज लांड्री लूटकांड को अंजाम दिया था। मुठभेड़ स्थल का डीसीपी साउथ तेज स्वरूप सिंह एवं एडीसीपी साउथ शशांक सिंह ने निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा कराने वाली कंपनी पर बड़ी कार्रवाई, मिले लापरवाही के पुख्ता सबूत
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में गर्मी से 77 मौतें... पारा गिरा पर नहीं मिली राहत, 23 से 25 के बीच मानसून आने की उम्मीद


घटनास्थल से एक बाइक, दो देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा व एक जिंदा कारतूस सहित बदमाशों के कब्जे कुछ नगदी बरामद की गई है। 14 जून को इन दोनों बदमाशों ने दिनदहाड़े केसरी खेड़ा स्थित लांड्री में घुसकर तमंचे की नोक पर लांड्री मलिक के गले से सोने की चैन एवं हाथ की अंगूठियों सहित एक बाइक लूट ली थी।

पुलिस ने दर्जनों सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद प्रकाश में आए दोनों लुटेरों के मिलते जुलते चेहरे और लूट की बाइक से किसी अन्य वारदात को अंजाम देने के लिए टीएस मिश्रा मेडिकल कॉलेज की ओर से कृष्णानगर की ओर जा रहे बदमाशों की सूचना मुखबिर द्वारा दी गई थी जिस पर पुलिस ने एक्शन लिया।
विज्ञापन


कृष्णानगर पुलिस टीम एवं डीसीपी साउथ की क्राइम टीम ने रास्ते में अनौरा के पास आधी रात के बाद से ही अपना जाल बिछा दिया था और घेराबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी थी। इसी दौरान सुबह लगभग 3:30 बजे बाइक सवार दोनों बदमाश पुलिस को देखकर लगे भागने। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाशों ने पुलिस टीम ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस टीम की जवाबी कार्यवाही में पुलिस की गोली से दोनों बदमाश घायल होकर बाइक से गिर पड़े। मौके पर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों बदमाशों को दबोच लिया और बाइक सहित दो तमंचे अपने कब्जे में ले लिया।

घायल अवस्था में दोनों बदमाशों को लोक बंधु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है जहां पुलिस के उच्चाधिकारियों द्वारा बदमाशों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के हत्थे चढ़े दोनों बदमाश क्रमशः इटावा एवं पीलीभीत जिले के निवासी बताये जा रहे हैं जिनका अपराधिक इतिहास पुलिस खंगालने में जुटी है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें