फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: तीन साल पहले मर चुके किसान का पुलिस ने शांतिभंग में किया चालान, नोटिस मिला तो सन्न रह गए परिजन

Mon, 09 Sep 2024 12:17 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, मलिहाबाद

सार

परिजनों ने जब पुलिस को किसान का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया तो पुलिस ने उन्हें चुप करा दिया। पुलिस ने मृत किसान का शांति भंग में चालान कर दिया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीन साल पहले मर चुके किसान मैकू से रहीमाबाद पुलिस को शांति भंग होने का खतरा है। पुलिस ने उनको आरोपी बनाते हुए चालानी रिपोर्ट न्यायालय में भेज दी। मामला खुला तो पुलिस ने परिजनों को चुप करा दिया।

विज्ञापन


बीती 29 जुलाई को हल्का इंचार्ज एसआई करन सिंह ने ग्राम खगेश्वर खेड़ा मजरे गहदो के मैकू (65) के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी थी, जबकि 24 जुलाई 2021 में ही उनकी मौत हो चुकी है। मैकू को पुलिस ने शांतिभंग में पाबंद कर दिया। 29 जुलाई को परिजनों को मैकू के न्यायालय में उपस्थित होने का नोटिस मिला तो वह लोग सन्न रह गए। परिजनों ने उनका मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया तो पुलिस कर्मियों ने मामला किसी को बताने के लिए मना कर दिया।

जमीन विवाद में दोनों पक्षों को किया था पाबंद
पुलिस ने जमीन के विवाद में प्रथम पक्ष के मैकू, लेखराम, लल्लू और द्वितीय पक्ष के सुरेश ,रामचंद्र ,खेलावन, रमेश व राजकुमार समेत आठ लोगों के खिलाफ चालानी रिपोर्ट भेजी थी। इस संबंध में थाना प्रभारी रहीमाबाद अनुभव सिंह का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। रिपोर्ट अधिकारियों को भेजी जा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें