फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: अपहरण के आरोपी ग्राम प्रधान के घर को जेसीबी से गिरा दिया, 20 लाख की संपत्ति ध्वस्त

Sun, 11 Oct 2020 01:35 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
मकान को ढहाती जेसीबी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

अयोध्या में अपहरण के आरोपी ग्राम प्रधान संजय वर्मा का घर पुलिस ने जेसीबी से गिरा दिया और लगभग 20 लाख की संपत्ति को ध्वस्त कर दिया गया। संजय वर्मा का घर खलिहान की जमीन पर बना था। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने घर को ढहा दिया और जमीन को खाली करवा लिया।

विज्ञापन


मामला थाना हैदरगंज के कटौना गांव का है। जहां 9 अक्तूबर की सुबह सेना में भर्ती की तैयारी में दौड़ लगाने जा रहे युवक आशीष वर्मा को असलहे के बल पर बाइक सवार तीन लोगों ने अगवा कर लिया। 48 घंटे बीत जाने के बाद भी हैदरगंज पुलिस के हाथ खाली ही हैं। इतना ही नहीं नामजद पांचों अपरहणकर्ता भी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं।

घटना से नाराज ग्रामीणों ने 10 अक्तूबर को खपराडीह इंटर कॉलेज के पास तारुन रोड को जाम कर दिया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे गोसाईगंज के भाजपा विधायक खब्बू तिवारी ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और जाम खुलवाया। पूरे मामले में हैदरगंज पुलिस की भारी लापरवाही सामने आई है। डीआईजी/एसएसपी दीपक कुमार ने लापरवाही के आरोप में एसएचओ हैदरगंज सुनील वर्मा को निलंबित कर दिया है। जिसके बाद पुलिस की तीन टीमें आरोपियों की तलाश कर रही हैं।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

तीन टीमें कर रहीं आरोपियों की तलाश

बता दें जमीन के विवाद को लेकर 27 सितंबर को अपहरण हुए युवक आशीष वर्मा के पिता शेर बहादुर वर्मा पर आरोपियों ने फायरिंग की थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया था और इसी के चलते नौ अक्तूबर को युवक आशीष वर्मा का अपहरण कर लिया गया। पुलिस ने गांव के ही ग्राम प्रधान समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है।

युवक की तलाश के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। आरोपियों पर दबाव बनाने के लिए अयोध्या पुलिस ने ग्राम समाज की जमीन पर बने ग्राम प्रधान संजय वर्मा के घर को जेसीबी मशीन से गिरवा दिया। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर पुलिस ने सरकारी जमीन को खाली करवा लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें