फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी ‘ऑर्डर’ पर तैयार कर रहे अवैध असलहों की फैक्ट्री पकड़ी, दो गिरफ्तार

Sat, 14 Jan 2017 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अफसर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
चुनावी सीजन शुरू होते ही अवैध असलहों की बढ़ी डिमांड को पूरा करने के लिए अवैध असलहा बनाने वाली फैक्ट्री का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच और कोठी पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर स्वनिर्मित रायफल व दस तमंचे तथा कई उपकरण बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपियों ने यह कुबूल किया है कि विधानसभा चुनाव में खपत के लिए ऑन डिमांड असलहों का निर्माण कर रहे थे।

पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एएसपी दक्षिणी के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच और थाना कोठी पुलिस की संयुक्त टीम ने कोठी क्षेत्र के डफरापुर गांव में बृहस्पतिवार देर शाम छापा मारकर अवैध शस्त्र बनाने की फैक्ट्री पकड़ी है।
विज्ञापन


डफरापुर निवासी रामशरण व असंद्रा थाना क्षेत्र के चकतारा गांव निवासी रूप नारायण को अवैध असलहा बनाते वक्त गिरफ्तार किया गया। मौके से अर्धनिर्मित शस्त्र और शस्त्र बनाने के उपकरण भी मिले हैं।
विज्ञापन

पहले भी जा चुका है जेल

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए रामशरण पहले भी जैदपुर, हैदरगढ़ व कोठी से अवैध असलहे बनाने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। जबकि रूप नारायण कोठी से एक बार इसी आरोप में जेल गया है।

क्या-क्या मिला
315 बोर की एक रायफल
315 बोर के  पांच तमंचे
12 बोर के कट्टे

इस मामले पर अपर पुलिस अधीक्षक शफीक अहमद का कहना है कि चुनाव के सीजन में अवैध असलहों की डिमांड बढ़ने के कारण भारी मात्रा में असलहे तैयार किए गए थे। चुनाव में इनका प्रयोग कहां होना था, आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें