फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्थे चढ़े चेन लुटेरे, बड़ी चालाकी से देते थे वारदात को अंजाम

Fri, 07 Oct 2016 02:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
चेन स्नेचर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में आशियाना पुलिस ने चेन बेचने आए दो लु‌टेरों को बुधवार शाम धर दबोचा। इन लुटेरों ने बीते 15 दिन के अंदर आशियाना ‌इलाके में दो चेन स्नेच‌िंग की दो वारदातों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


लुटेरे रायबरेली रोड स्थित गन्ना संस्थान वाली रोड पर बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे चेन बेचने आए थे। पुलिस ने इनके पास से 7 हजार और 9 हजार की दो चेनें बरामद कीं। लुटेरों की पहचान जियामऊ के रहने वाले विशाल और नरही हजरतगंज के रहने वाले आकाश के रूप में हुई है।

इनमें से एक लुटेरे आकाश के ऊपर पहले से लूट व गैंगस्टर के मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने कुबूला कि पांच-छह दिन पहले आशियाना के सेक्टर एच में और 15 दिन पहले किला चौराहे पर स्कूटी से जा रही महिला की चेन छीनी थी। 
विज्ञापन

उन्होंने पीजीआई क्षेत्र में भी चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया था।

इनमें से एक अभियुक्त आकाश चाय की दुकान करता है वहीं दूसरा टोनी उर्फ विशाल फन मॉल के सामने मोटर साइकिल स्टैंड पर काम करता है। उसी स्टैंड से मौका देखकर दोनों मोटरसाइकिल ले जाते और शहर में चेन स्नैचिंग का काम करते थे। घटना को अंजाम देने के बाद मोटरसाइकिल को वहीं खड़ी कर देते थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें