फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर सवारी बैठाकर करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार

Sun, 25 Sep 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पकड़े गए बदमाश - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहीद पथ पर शुक्रवार रात सवारी का इंतजार कर रहे फैजाबाद के सरस्वतीपुरम निवासी अभिषेक सिंघल को लूटने वाले तीन बदमाशों को क्राइम ब्रांच और चिनहट व गाजीपुर पुलिस ने दबोच लिया। बदमाश गिरोह बनाकर वारदातें करते थे।
विज्ञापन


बदमाश पॉलीटेक्निक चौराहे पर ऑटो व बस स्टैंड और फैजाबाद रोड पर सवारी के नाम पर लोगों को कार में बैठाते थे और कुछ दूर पर लूटपाट कर फेंक देते थे। बदमाशों ने पांच वारदातें कुबूलीं हैं।

इनके पास से वारदात में इस्तेमाल की जाने वाली टाटा की जेस्ट कार, एक तमंचा, दो कारतूस, लूटे गए दस मोबाइल फोन, दो सोने की चेन, एक सोने का लॉकेट, दो एटीएम कार्ड, एक लैपटॉप और कपड़ों का बैग बरामद हुआ है।
विज्ञापन


एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि बाराबंकी के लोनी कटरा भिलावल निवासी सुरेंद्र पाल, आशियाना एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड बिरहानाखेड़ा के अरविंद पाल और बंथरा के रायसेनखेड़ा में रहने वाले अरुण यादव रात को पॉलीटेक्निक चौराहा, एयरपोर्ट, गोसाईंगंज व पीजीआई इलाके में सवारी का इंतजार कर रहे लोगों को शिकार बनाते थे। तीनों बदमाश कार लेकर लखनऊ-कानपुर, फैजाबाद, इलाहाबाद, सुल्तानपुर हाईवे पर शिकार तलाशते थे।

लूटपाट की और शहीद पथ पर फेंक दिया

शुक्रवार रात तीनों बदमाशों ने कमता से अभिषेक को कार में बैठाकर लूटपाट की और गोमतीनगर विस्तार में सीएमएस स्कूल के पास शहीद पथ पर फेंक दिया था। राहगीर आशीष यादव ने पुलिस को सूचना दी थी। इसके बाद देर रात बदमाशों को दबोच लिया गया।

सुरेंद्र पाल ने पूछताछ में बताया कि शुक्रवार रात अभिषेक सिंघल के अलावा बीती नौ सितंबर की रात अर्जुनगंज से सूर्य प्रताप को कार में बैठाकर उनका लैपटॉप लूटा था। जबकि पॉलीटेक्निक चौराहे से कार में बैठे मऊ के डॉ. ओमकार सिंह से मोबाइल फोन और नकदी लूटकर पीजीआई के वृंदावन कॉलोनी के पास छोड़ दिया था।

सरोजनीनगर में एयरपोर्ट के बाहर टैक्सी स्टैंड और कैसरबाग से सवारी बैठाकर लूटपाट की घटना भी कुबूली। अरुण ने बताया कि कार उसकी है। एएसपी क्राइम डॉ. संजय कुमार ने बताया कि बदमाश लूटी चेन-अंगूठी गोंडा-बाराबंकी के सर्राफ को बेचते थे।

अर्जुनगंज में सूर्य प्रताप से लूटे गए रुपये से बदमाशों ने 1500 रुपये का एक लॉकेट खरीदा था। बाराबंकी का सुरेंद्र पाल राजधानी के मोस्ट वांटेड 50 हजार के इनामी अविनाश त्रिपाठी का साथी है।
विज्ञापन

आशीष ने कार का नंबर बताया और दबोचा गया

पुलिस ने बताया कि रात को जब बदमाश अभिषेक को कार में बैठाकर मारपीट कर रहे थे तो वह चीखने लगा। पीछे से आए बाइक सवार आशीष यादव ने कार में झगड़ा होते देखकर मॉडर्न कंट्रोलरूम को सूचना दे दी। उसने कार का नंबर बताया और बदमाशों को दबोच लिया गया।

स्कूल में ड्राइवर है अरविंद
पुलिस के अनुसार, अरविंद आर्मी पब्लिक स्कूल में ड्राइवर है। सुरेंद्र व अरुण वारदात के समय उससे ही कार चलवाते थे। मोटा माल हाथ लगने पर उसे 7000 रुपये दिए जाते थे।

पुलिस टीम को इनाम
एसएसपी ने पुलिस टीम को 5000 रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। टीम में सर्विलांस प्रभारी अक्षय कुमार, स्वाट टीम प्रभारी अखिलेश चंद्र पांडेय, रमेश सिंह रावत, धीरज सिंह, भृगु नाथ ओझा, लवकुश मिश्रा, अमरेश त्रिपाठी, इंस्पेक्टर चिनहट सुरेंद्र कुमार कटियार, दरोगा अशोक कुमार सिंह, कृष्ण चंद्र मिश्रा, फनीश कुमार सिंह, इंस्पेक्टर गाजीपुर नागेंद्र चौबे सहित अन्य शामिल थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें