फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में सरकारी नौकरी पाने का मौका, होंगी बंपर भर्तियां

Sat, 24 Sep 2016 07:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन ने यूपी पावर ट्रांसमिशन कॉर्पोरेशन (ट्रांसको) में 1529 नए पदों के  सृजन को मंजूरी दे दी है। ट्रांसमिशन सिस्टम को बेहतर बनाने के लिए ट्रांसको ने शासन को नए पदों के सृजन का प्रस्ताव भेजा था। जल्द ही इन पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


ट्रांसको के प्रबंध निदेशक विशाल चौहान ने बताया कि नए ट्रांसमिशन उपकेंद्रों एवं लाइनों के सुचारू मेंटीनेंस व ऑपरेशन के लिए इन पदों को मंजूरी दी गई है।

स्वीकृत पदों में सामान्य ट्रांसमिशन संवर्ग के 1409, संचार एवं कंप्यूटराइजेशन संवर्ग के 63 तथा सिविल संवर्ग के 57 पद हैं।
विज्ञापन

इन पदों पर होंगी भर्तियां

सामान्य ट्रांसमिशन संवर्ग में मुख्य अभियंता स्तर-2 के तीन, अधीक्षण अभियंता के 13, अधिशासी अभियंता के 34, सहायक अभियंता के 120, अवर अभियंता के 224, तकनीशियन ग्रेड-2 (टीजी-2) के 977 तथा लेखाकार के 38 पद स्वीकृत किए गए हैं।

संचार एवं कंप्यूटराइजेशन संवर्ग में अधीक्षण अभियंता का एक, अधिशासी अभियंता के चार, सहायक अभियंता के छह, अवर अभियंता के 12 तथा टीजी-2 के 40 पद स्वीकृत किए गए हैं।

इसके अलावा सिविल संवर्ग में अधीक्षण अभियंता का एक, सहायक अभियंता के 11 तथा अवर अभियंता के 45 पद स्वीकृत किए गए हैं।

सूत्रों के अनुसार नए पदों के सृजन से जल्द ही प्रोन्नति और सीधी भर्ती से नए पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें