फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्लब में हर्ष फायरिंग करने वाला पुलिस के हत्थे चढ़ा

Mon, 04 Nov 2019 05:34 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
Revolver
विज्ञापन

आशियाना के चांसलर क्लब में की गई हर्ष फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 3 नवंबर को क्लब के मालिक ने क्लब में  किसी व्यक्ति द्वारा हर्ष फायरिंग करने की सूचना आशियाना पुलिस को दी थी । इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एसएसपी के निर्देशन में आशियाना पुलिस ने खलीलाबाद के टीचर्स कॉलोनी निवासी मुकेश सिंह पुत्र राजवंशी सिंह को रिवाल्वर फैक्ट्री मेड व 5 अदद खोखा कारतूस के साथ चांसलर क्लब से दबोच लिया।

विज्ञापन


वह फिलहाल चिनहट क्षेत्र में बीबीडी के सिल्वर अपार्टमेंट से रह रहा था। पूछताछ पर गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि यह शस्त्र उसके मित्र साकिन बाहिलपार थाना कोतवाली खलीलाबाद जनपद संतकबीर नगर निवासी मृत्युंजय राय पुत्र बालेंदुधर राय का है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें