फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को किया गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल; साथी फरार

Fri, 10 Apr 2026 04:46 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया बदमाश को गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से यह घायल हो गया। हालांकि इसका साथी भाग निकला। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
जानकारी देते डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद। - फोटो : @lkopolice X handle
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में बृहस्पतिवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में 25 हजार के इनामिया गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। यह दाएं पैर में गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद इसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, उसका साथी मौके से फरार हो गया। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


मुठभेड़ कृष्णानगर थाना क्षेत्र में डूडा कॉलोनी स्थित आशा राम बापू आश्रम के पास हुई। डीसीपी दक्षिणी अमित कुमार आनंद ने बताया कि फरवरी में कृष्णानगर में तीन घरों में चोरी की वारदात हुई थी। पीड़ित की तहरीर पर केस दर्ज करके पुलिस की चार टीमें गठित की गई थीं। 

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज व अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य खंगाले। इसके जरिये चोरी के एक आरोपी शुभम सोनी को गिरफ्तार किया। जबकि, इसके दो साथी उन्नाव के मौरावां के तेहरा रंजीत खेड़ा निवासी विपिन और चिनहट के मल्हौर का रहने वाला कुलदीप फरार चल रहा था। दोनों की तलाश में दबिश दी जा रही थी। इनपर 25-25 हजार का इनाम घोषित था।

दोनों आरोपियों पर 20 केस हैं दर्ज

डीसीपी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात करीब 1:30 बजे आसाराम बापू आश्रम के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें बाइक से विपिन और कुलदीप आते दिखे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। 

इसके कब्जे से ये हुआ बरामद

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में विपिन के दाएं पैर में गोली लग गई। जबकि, अंधेरे का फायदा उठाते हुए कुलदीप भाग निकला। विपिन को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार बदमाश के पास से तमंचा, दो कारतूस, एक खोखा, पीजीआई में लूटी गई दो चेन, तीन अंगूठियां और घटना में इस्तेमाल बाइक बरामद हुई है। विपिन और कुलदीप पर शहर के अधिकांश थानों में 25 मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें