फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दें शराब बनने की सूचना पाएं हजारों का इनाम

Fri, 23 Jan 2015 11:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सुनो सुनो सुनो! गांव में अब शराब नहीं बनेगी। जो अवैध शराब बनाएगा या पकड़ा जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। सूचना देने वाले को दो हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। गुरुवार को मलिहाबाद के गांवों में डुगडुगी पीटकर यह ऐलान किया गया।
विज्ञापन


मलिहाबाद थाने में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस व ग्रामीणों की बैठक हुई। इसमें सभी गांवों के प्रधान, बीडीसी, सभासद व व्यापारी शामिल हुए।

सभी ने एक स्वर से जहरीली शराब के खिलाफ अभियान में बढ़चढ़ कर हाथ बंटाने व पुलिस के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की कसमें खाईं।

एसओ मलिहाबाद जेबी पांडेय ने कहा कि किसी भी गांव में शराब बनती देख ग्रामीण सीधे पुलिस को सूचना दें। पुलिस इस पर तत्काल एक्शन लेगी।
विज्ञापन

प्रधान को मिली जागरूक करने की जिम्मेदारी

एसओ सबसे सहयोग करने की अपील की। वहां मौजूद पद्मश्री कलीम उल्ला खां ने कहा, जहरीली शराब ने पहले ही बहुत लोगों की जान ले ली है।

इससे मलिहाबाद की बहुत बदनामी हो चुकी है मगर अब न हो। अन्य लोगों ने भी कहा, यहां कहीं भी अवैध शराब बनेगी तो गांव वालों को इसकी भनक लगनी ही है।

ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षेत्र में लोगों को जागरूक करें। इसी वजह से मुजासा के ग्राम प्रधान मुन्ना व अन्य ने अपने-अपने गांव में डुगडुगी पिटवाकर ऐलान करवाया कि गांव का कोई भी व्यक्ति शराब न बनाए।

शराब बनाने की सूचना देने वाले को दो हजार का नकद इनाम दिया जाएगा। पुलिस ने व्यापारियों से कहा कि सुरक्षा के लिहाज से आप सभी अपनी-अपनी दुकानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाएं।

गांव में जो लोग सक्षम हैं, वे अपने घरों के सामने सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवा लें। इससे गांव में होने वाली चोरियां रुकेंगी और बदमाश भी उनके घरों पर धावा नहीं बोलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें