फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर होगा काव्य पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धाभाव से मनाई जाएगी। 24 दिसंबर को जयंती की पूर्व संध्या पर कवि डॉ. कुमार विश्वास एकल काव्य पाठक करेंगे। समारोह की तैयारियों पर सोमवार को उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के राजभवन कॉलोनी स्थित आवास में अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल फाउंडेशन की बैठक हुई।
विज्ञापन

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि केजीएमयू के अटल बिहारी बाजपेयी सांइटिफिक कन्वेंशन सेंटर में 24 को शाम पांच बजे आयोजन होगा। कवि डॉ. कुमार विश्वास काव्य पाठ करेंगे। प्रदेशभर के गणमान्य लोगों से शामिल होने की अपील की है। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष त्र्यंबक त्रिपाठी, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, विजय मौर्य, एमएलसी डा. लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंदर प्रधान, मनीष दीक्षित, सुधीर हलवासिया,अन्नू मिश्रा,मनीष शुक्ला, टिंकू सोनकर, रमेश तूफानी, अमर नाथ मिश्रा, राजेंद्र अग्रवाल, नारायण शुक्ला आदि मौजूद रहे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे। विशिष्ट अतिथि उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, संगठन मंत्री धर्मपाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, महापौर सुषमा खर्कवाल, राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा, सांसद बृजलाल, सांसद संजय सेठ, पूर्व सांसद अशोक वाजपेई, विधायक डॉ. नीरज बोरा, योगेश शुक्ला, राजेश्वर सिंह, ओपी श्रीवास्तव, अमरेश कुमार, जयदेवी सहित तमाम जनप्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें