अस्पताल में भर्ती गोपाल दास नीरज
- फोटो : amar ujala
कवि गोपाल दास नीरज को चेस्ट इंफेक्शन होने के कारण लोहिया इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया है। वो इस समय ऑक्सीजन पर हैं।
कल सुबह उन्हें संजय गांधी पीजीआई ले जाया गया था। जहां से उन्हें जांच के बाद घर भेज दिया गया था। आज सुबह जब उन्हें फिर दिक्कत हुई तो इंस्टीट्यूट में भर्ती किया गया।
डॉ. राम मनोहर लोहिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज के निदेशक प्रो. दीपक मालवीय ने बताया कि उन्हें चेस्ट इंफेक्शन है और उन्हें एंटीबायटिक दी जा रही है।
उनके सभी जरूरी अंग ठीक काम कर रहे हैं, वहीं फेफड़ों की जकड़न कम करने के लिए नेबुलाइज किया गया है। गोपाल दास नीरज की उम्र 91 वर्ष है।