फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ओम' के उच्चारण के खिलाफ हुए हाशिम, बोले- मामला सियासी

Fri, 20 May 2016 02:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अयोध्या (फैजाबाद)
विज्ञापन
हाशिम अंसारी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विश्व योग दिवस 21 जून को योग के साथ ‘ओम’ का उच्चारण अनिवार्य किए जाने के मुस्लिम संगठनों के विरोध का बाबरी मस्जिद के मुद्दई मो. हाशिम अंसारी ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि योग दिवस पर ‘ओम’ का उच्चारण सियासी है, मजहबी नहीं। इससे देश का नुकसान होगा।

गुरुवार को मो. हाशिम अपने आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जबरदस्ती किसी बात को थोपा जा रहा है।

चुनाव करीब आ रहे हैं इसलिए तरह-तरह के हथकंडे अपनाए जा रहे हैं।

हालांकि हाशिम ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यों की तारीफ की। कहा कि उन्हें अपने मंत्रियों के काम पर भी नजर रखनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें