फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध खनन में पकड़ी गई पोकलैंड मशीन और तीन डंपर सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। डीएम की फटकार के बाद हरकत में आई मोहनलालगंज पुलिस ने शनिवार देर रात कोडरा रायपुर गांव में अवैध खनन की सूचना पर छापा मारकर एक पोकलैंड मशीन व अवैध खनन की मिट्टी लदे तीन डंपर पकड़ लिए। इस दौरान खनन करा रहे लोग मौके से भाग निकले।
विज्ञापन

शनिवार को मोहनलालगंज पहुंचे डीएम अभिषेक से लोगों ने इलाके में खनन माफिया की शिकायत की थी जिस पर डीएम ने मोहनलालगंज पुलिस को फटकार लगाते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इसके बाद शनिवार देर रात मोहनलालगंज के कोडरा रायपुर गांव में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से मिट्टी खनन की सूचना पर पुलिस ने छापा मारा। खनन करा रहे लोग पोकलैंड मशीन व तीन मिट्टी लदे डंपर मौके पर छोड़कर भाग गए।
वहीं पकड़े गए डंपर चालकों अनिल निषाद, जय नारायण और बुदराम ने बताया कि खनन का काम ठेकेदार मनोज सिंह निवासी इटावा व राम मिलन सिंह करा रहे थे। पुलिस ने पोकलैंड समेत तीन डंपरों को कोतवाली लाकर सीज करने के साथ ही जुर्माने की कार्रवाई के लिए खनन विभाग को रिपोर्ट बनाकर भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें