फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में धुत डेयरी संचालक और उसके बेटे ने महिला को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के बिहारीपुर में शनिवार रात नशे की हालत में डेयरी संचालक महिला की सड़क पर पिटाई कर रहा था। बीच-बचाव के लिए पड़ोस में रहने वाली महिला आ गई। इसके बाद डेयरी संचालक और उसके बेटे ने महिला के ऊपर ईंट से हमला कर दिया। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
विज्ञापन

बिहारीपुर निवासी नेहा द्विवेदी ने आरोप लगाया कि शनिवार रात नशे की हालत में डेयरी संचालक राजेश शुक्ला पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाली संगीता रावत की पिटाई कर रहा था। बीच-बचाव करने के लिए नेहा गई तो राजेश शुक्ला और उसके बेटे अनुभव शुक्ला ने नेहा के ऊपर व घर पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। नेहा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें