फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में बाराबंकी की सुमन की जनसेवा से प्रभावित हुए पीएम मोदी, मन की बात में किया जिक्र

Sun, 25 Oct 2020 03:38 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
सुमन देवी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में बाराबंकी जिले का नाम गूंजा है। पीएम मोदी ने स्वयं सहायता समूह की एक कार्यकत्री सुमन देवी द्वारा घर में कपड़ों से मास्क बनाकर उसे लोगों मे वितरित करने और गांव की महिलाओं को कोविड के खतरे के प्रति जागरुक करने पर उनकी जमकर सराहना की।

विज्ञापन


सुमन त्रिवेदीगंज ब्लॉक के ग्राम हसनपुर की रहने वाली हैं और एक स्वयं सहायता समूह में कोषाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं। कोरोना काल में उनके पास जो कपड़ा रखा था उससे उन्होंने मास्क बनाकर लोगों मे बांटना शुरू किया। जिससे प्रेरित होकर अन्य महिलाओं ने भी यही कार्य किया। सुमन ने इस संकट काल मे जरूरतमंद लोगों में राशन भी वितरित किया।

सेवा के लिए उत्साहित सुमन देवी के एक पुत्र व दो बेटियां हैं। स्वयं सहायता समूह के जरिये वह अपने बच्चों को अच्छी तालीम दिलाने में प्रयासरत है। उनके इस कार्य की पीएम मोदी द्वारा सराहना किये जाने की जानकारी सुमन को नही थी पर सबसे पहले अमर उजाला की टीम उनके घर पहुँची तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री उनका नाम लेकर पूरे देश में मान बढ़ाएंगे यह कभी सोचा नहीं था। आज बहुत खुशी हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें