प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को अयोध्या में छह वंदे भारत व दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत व अमृत भारत एक्सप्रेस शुक्रवार को अयोध्या पहुंच गई थी। दोनों ट्रेनें दिल्ली से ट्रायल करते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंचीं। बाद में दोनों ट्रेनों को अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर खड़ा कराया गया। शुभारंभ के अवसर पर दोनों ट्रेनों में पासधारकों को अयोध्या से लखनऊ तक निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार इन ट्रेनों का शेड्यूल जल्द निर्धारित किया जाएगा।
इन ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी
अमृत भारत एक्सप्रेस
-अयोध्या-दरभंगा (एनआर)
-मालदा टाउन-बेंगलुरु (ईआर)
वंदे भारत एक्सप्रेस
-अयोध्या-आनंद बिहार टर्मिनल (एनआर)
-कोयम्बटूर-बेंगलुरु (एसआर)
-मंगलुरु-मडगांव (एसआर)
-जालना-मुबंई (एससीआर)
-श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली (एनआर)
-अमृतसर-दिल्ली (एनआर)
इनका लोकार्पण
-नव विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के फेज वन का कार्य
-रूमा-चकेरी-चंदारी तीसरी लाइन परियोजना
-जौनपुर-तुलसीनगर-अकबरपुर-अयोध्या धाम जंक्शन
-सोहावल-पटरंगा व सफदरगंज-रसौली सेक्शन
जौनपुर-अयोध्या धाम जंक्शन-बाराबंकी दोहरीकरण परियोजना का हिस्सा
-मल्हौर-डालीगंज रेल सेक्शन के दोहरीकरण व विद्युतीकरण का कार्य