फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी 25 दिसंबर को लखनऊ में, अटल जयंती पर देंगे सौगातें

Sat, 21 Dec 2019 02:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के मौके पर लोक भवन में 25 दिसंबर को  आयोजित कार्यक्रम में अटल जी के साथ काम कर चुके पुराने लोगों को खास तौर पर आमंत्रित किया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण करने के साथ-साथ उनके नाम पर स्थापित होने वाले चिकित्सा विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। 

पीएम मोदी को प्रस्तावित चिकित्सा विवि का मॉडल भी दिखाया जाएगा। मोदी अपराह्न तीन बजे राजधानी पहुंचेंगे और करीब सवा चार बजे वापस दिल्ली लौट जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अपने सरकारी आवास पर शासन के आला अधिकारियों के साथ प्रधानमंत्री के 25 दिसंबर के दौरे की तैयारियों की समीक्षा की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लोक भवन में पीएम की मौजूदगी में होने वाले समारोह में आमंत्रित किए जाने वालों की सूची तैयार कर ली जाए। 

मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अलावा प्रदेश के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों तथा भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के साथ-साथ अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम कर चुके पुराने नेताओं को खास तौर पर आमंत्रित करने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि इस बात का खास ध्यान रखा जाए कि समारोह में कोई अवांछनीय तत्व न पहुंचने पाए। मुख्यमंत्री ने चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधिकारियों से कहा कि सीजी सिटी में स्थापित होने वाले अटल बिहारी वाजपेयी चिकित्सा विवि के शिलान्यास समारोह का सजीव प्रसारण प्रदेश के सभी 18 मेडिकल कॉलेजों में कराने की व्यवस्था की जाए। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को पीएम के दौरे के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियां समय से पूरी करने को कहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें