सीतापुर में लोगों ने जगह-जगह काले झंडे लगाकर सीएए पर विरोध जताया।
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन के बाद शनिवार को सीतापुर में लोगों ने जगह-जगह काले झंडे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। लोगों ने बाजार से लेकर अन्य स्थानों पर काले झंडे लगाकर नागरिकता संशोधन कानून पर अपना विरोध जताया। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर बाजार और दुकानें बंद रखी गईं।
गौरतलब है कि नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को सीतापुर में लोगों ने प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन में पत्थरबाजी भी की गई थी। इसके बाद पुलिस द्वारा लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा गया था। इससे जिले में अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल बन गया था। इन हालात को देखते हुए शनिवार को जिले में पुलिस की मुस्तैदी बढ़ गई है। जगह-जगह पुलिस फोर्स तैनात की गई है।