उम्मीद जताई जा रही है कि अगले हफ्ते तक तारीख का एलान कर दिया जाएगा। बता दें कि राम मंदिर का शिलान्यास 1989 में हो चुका है। अब सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निर्माण की प्रतीकात्मक शुरुआत करेंगे। इस दौरान कुछ केंद्रीय मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल होंगे। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत चुनिंदा नेताओं के शामिल होने का अनुमान है।
ट्रस्ट अध्यक्ष ने पीएम मोदी को लिखा था पत्र
राम मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास ने पीएम नरेंद्र मोदी को अयोध्या दौरे के लिए पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने कहा था कि पीएम नरेंद्र मोदी अतिशीघ्र अयोध्या आकर राममंदिर निर्माण का शुभारंभ करें।
ट्रस्ट अध्यक्ष ने यह भी लिखा था कि वर्चुअल या वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से नहीं बल्कि मोदी स्वयं अयोध्या आएं और राममंदिर निर्माण की नींव रखें। महंत के उत्तराधिकारी कमलनयन दास ने कहा कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम तय हो रहा है, जल्द ही तिथि का एलान होगा।