फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पुलिस और सेना के जवान की हत्या के लिए पाकिस्तानी हैंडलर से किया तीन लाख का सौदा, एटीएस ने दबोचा

Fri, 30 Oct 2026 06:02 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर के कहने पर लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या करने आए थे। इसके लिए उन्हें तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किए गए आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रतिबंधित शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े चार लोगों को यूपी एटीएस ने गिरफ्तार किया है। इनमें पंजाब के तीन युवक और एक नाबालिग शामिल है। आरोप है कि पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के कहने पर वे लखनऊ में पुलिस या सेना के किसी जवान की हत्या करने आए थे। इसके लिए उन्हें तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था। एटीएस ने आरोपियों के पास से एक पिस्टल और 20 कारतूस बरामद किए हैं।

विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक, उसे सूचना मिली थी कि शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े पंजाब के कुछ युवक सेना या पुलिस के किसी प्रतिष्ठान पर हमला करने की फिराक में हैं। जांच में गगनदीप सिंह और उसके साथियों का नाम सामने आया। ये सभी पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के संपर्क में थे। एटीएस ने 30 अक्तूबर को लखनऊ से चारों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 27 अक्तूबर को पंजाब के अमृतसर से दिल्ली होते हुए 29 अक्तूबर की रात करीब 12 बजे लखनऊ पहुंचे थे। राना भाई ने उन्हें आने-जाने के किराये के लिए 2585 रुपये भेजे थे। लखनऊ पहुंचने के बाद उन्होंने रेलवे स्टेशन का वीडियो बनाकर उसे भेजा था।

आरोपियों के मुताबिक, राना भाई ने उन्हें बताया था कि पाकिस्तान से हथियार और कारतूस भेजे गए हैं। लखनऊ में उसके एक साथी ने उन्हें पिस्टल और कारतूस दिए थे। हत्या के बाद वीडियो बनाकर भेजने और तीन लाख रुपये देने का वादा किया गया था। इसके बाद उन्हें नेपाल जाकर छिपने के लिए कहा गया था।
विज्ञापन


एटीएस को आरोपियों के मोबाइल फोन में विदेशी नंबरों से बातचीत, संदिग्ध वीडियो और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की रेकी से जुड़ी जानकारी मिली है। आरोप है कि वे इन प्रतिष्ठानों की लोकेशन भी पाकिस्तानी हैंडलर को भेज रहे थे। इस मामले में एटीएस थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। एटीएस अब आरोपियों के अन्य साथियों और इस साजिश में शामिल लोगों की तलाश के साथ ही पैसों के लेनदेन की जांच कर रही है।

गिरफ्तार किए गए आरोपी
गगनदीप सिंह (26), अमृतसर।
रजत कुमार (19), अमृतसर।
दिश (21), गुरदासपुर।
एक बाल अपचारी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें