फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: महिला ने ऑनलाइन गेम में गंवाए 35 लाख रुपये, खुद का खाता बंद होने पर भाई का खाता भी जोड़ दिया था

Fri, 02 May 2025 03:53 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में ऑनलाइन गेम के चक्कर में फेफड़ों की बीमारी से पीड़ित एक महिला ने 35 लाख रुपये गांव दिए। खुद का खाता बंद होने पर उसने भाई का खाता भी जोड़ दिया था।
विज्ञापन
एविएटर एप पर ऑनलाइन गेमिंग के दौरान की ठगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फेफड़े की बीमारी से पीड़ित गोमतीनगर विस्तार के शारदा अपार्टमेंट निवासी बिंदु सकल राम के एविएटर गेम में 35.29 लाख रुपये डूब गए। साथ ही उनके तीन बैंक खाते भी फ्रीज हो गए। पीड़िता ने बिग मुंबई एप के खिलाफ साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन


बिंदु सकल राम के मुताबिक, काफी समय पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन देखा था। उसमें दिए गए लिंक के जरिये उन्होंने बिग मुंबई एप डाउनलोड किया। एप पर उन्होंने अपना मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट पंजीकृत कराया। इसके बाद वह एप में दिए गए एविएटर गेम को खेलने लगीं।

ये भी पढ़े- जाति जनगणना: मायावती बोलीं- बसपा ही ओबीसी की हितैषी, बहुजन कल्याण के लिए भाजपा-कांग्रेस पर भरोसा करना घातक
विज्ञापन


फरवरी 2024 में उन्होंने शुरुआत में दो बार एक हजार रुपये लगाए, जो डूब गए। इसके बाद उन्होंने दस हजार लगाए। गेम जीतने पर दो लाख रुपये के ट्रांजेक्शन का उनके पास मेसेज आया। इसके बाद उन्होंने 35.23 लाख रुपये गेमिंग एप पर निवेश कर दिए। तभी छह मई 2024 को बिंदु ने जो बैंक खाता पंजीकृत कराया था वह बंद हो गया। इस पर उन्होंने अपने भाई का खाता रजिस्टर कर दिया और फिर गेम खेलने लगीं। इसके कुछ दिन बाद बिग मुंबई एप ने पीड़िता के तीन बैंक खाते फ्रीज कर दिए। इस तरह उनकी जीती हुई रकम और 35 लाख रुपये दोनों डूब गए।

ये भी पढ़े- UP: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले पूर्व कप्तान कपिल देव, शिष्टाचार भेंट की
विज्ञापन


बिंदु ने एप की मेल आईडी पर शिकायत भी दर्ज कराई, लेकिन कुछ नहीं हुआ। ऐसे में उन्होंने साइबर क्राइम थाने में शिकायत की। इंस्पेक्टर ब्रजेश यादव ने बताया कि जिस एप में पीड़िता के बैंक खाते पंजीकृत हुए हैं, उसकी जांच की जा रही है।

क्या होता एविएटर गेम
यह एक ऑनलाइन गेम है। इसमें एक विमान होता, जिसके उड़ने से पहले लोग बेट लगाते हैं। विमान जितना उड़ता है उतरी रकम दोगुनी हो जाती है, लेकिन विमान के क्रैश होने से पहले ही लगाई हुई बेट वापस लेनी होती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें