फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पाकिस्तानी एयर स्पेस बंद होने से खाड़ी देशों की उड़ान महंगी हुई, यूरोपीय देशों का भी यात्रा खर्च बढ़ा

Fri, 02 May 2025 03:44 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

पहलगाम हमले के बाद भारत व पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के कारण पाकिस्तान का एयर स्पेस बंद कर दिया गया है। ऐसे में खाड़ी व यूरोपीय देशों की उड़ानें भी महंगी हो गई हैं वहीं, समय भी अधिक लग रहा है। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान ने भारतीय विमानों के लिए एयरस्पेस बंद कर दिया है। इससे लखनऊ से खाड़ी देशों और यूरोप जाने वाली उड़ानों की सीधी सेवाएं महंगी हो गई हैं। वहीं, अतिरिक्त समय भी लग रहा है।

विज्ञापन


पहलगाम में आतंकी हमले के बाद चल रहे तनाव के बीच पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया है। इससे खाड़ी देशों में जाने वाले विमानों को दूसरे रूटों से ले जाया जा रहा है। इससे समय व खर्च बढ़ रहा है। सीधी उड़ानों में टिकट के रेट आसमान छू रहे हैं। ऐसे में यात्री कनेक्टिंग उड़ानों को तरजीह दे रहे हैं, जो सस्ती पड़ रही हैं।

ये भी पढ़े-  IAS Success Story: नौकरी के साथ तैयारी और लिखित परीक्षा बड़ी चुनौती, लक्ष्य के पीछे भागना जरूरी
विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से खाड़ी देशों के लिए सीधी उड़ान सेवाएं उपलब्ध हैं। यहां से यूरोपीय देशों व अमरीका के लिए कनेक्टिंग उड़ानें भी मिलती हैं। हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले से भारत व पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है। पाकिस्तान ने अपना एयर स्पेस भारतीय विमानों के लिए बंद कर दिया है। इसके चलते लखनऊ से जेद्दा, ओमान, मस्कट आदि खाड़ी देश जाने वाले विमानों का संचालन बाधित हो रहा है। विमानों को बदले रूट से ले जाना पड़ रहा है, जिससे गंतव्य तक पहुंचने में 40 मिनट तक अधिक समय लग रहा है। किराया भी महंगा हो गया है। ऐसे में यात्रियों को सीधी उड़ानों की जगह कनेक्टिंग फ्लाइटें सस्ती मिल रही हैं।

ये भी पढ़े- Breaking News: गाजीपुर में दो बहनों ने गंगा में लगाई छलांग, एक की मौत; दूसरी अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन


लखनऊ से मस्कट जाने वाली ओमान एयरवेज की नॉन स्टॉप उड़ान का किराया 18,293 रुपये है। जबकि मस्कट जाने वाली कनेक्टिंग उड़ानों का किराया 13,676 रुपये तक है। हालांकि, सीधी उड़ानें जहां साढ़े तीन घंटे में पहुंच रही हैं, वहीं कनेक्टिंग फ्लाइटें 20 घंटे तक ले रही हैं। इसी क्रम में लखनऊ से जेद्दा जाने वाली सीधी उड़ान करीब सात घंटे ले रही है। इस उड़ान का किराया 43,293 रुपये तक पहुंच गया है। वहीं जेद्दा जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान का किराया 19,574 रुपये तक है।

यूरोपीय देशों की यात्रा भी हुई महंगी
पाकिस्तानी एयर स्पेस बंद होने के कारण लखनऊ से यूरोपीय देशों को जाने वाली कनेक्टिंग फ्लाइटें भी महंगी हो रही हैं। एयरवॉक ट्रेवेल एजेंसी के मालिक आतिफ बताते हैं कि लखनऊ से लंदन वाया दिल्ली जाने वाली जल्द पहुंचाने वाली उड़ानें 57,652 रुपये व कनेक्टिंग फ्लाइटें 1,32,880 रुपये तक पहुंच गई हैं। ऐसे ही पेरिस की फास्टेस्ट उड़ान 1,07,306 रुपये तक व कनेक्टिंग 82,618 रुपये में मिल रही हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें