फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में जल्द ही सील कर दी जाएंगी ये फैक्ट्रियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सूबे में पॉलीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने वाली राज्य सरकार ने उन सभी फैक्ट्रियों को सील करने आदेश दिया है जहां पॉलीथिन बनाई जाती हैं।
विज्ञापन


इस बाबत शासनादेश जारी हो गया है। कहा गया है कि पॉलीथिन पर प्रभावी रोक के लिए 21 जनवरी से डीएम और एसएसपी संयुक्त अभियान चलाएं।

अगर कहीं भी पॉलीथिन बैग का निर्माण होता मिले, तो उस कारखाने को फौरन सील कर दिया जाए। पॉलीथिन के स्टोर्स पर भी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन

दुकान पर मारे जाएंगे छापे, जब्त होगी पॉलिथिन

कई शहरों में तंग गलियों में पॉलीथिन का निर्माण किया जाता है, इसलिए वहां अभियान चलाने की जिम्मेदारी नगर आयुक्तों और अधिशासी अधिकारियों को दी गई है।

दुकानों पर भी छापे मारकर पॉलीथिन जब्त करने के साथ ही कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। गौरतलब है कि 21 जनवरी से सूबे में पॉलीथिन बैग के निर्माण, स्टोरेज और खरीद-फरोख्त पर पूरी तरह पाबंदी लग जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें