लखनऊ में सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए पौधे।
- फोटो : amar ujala
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान राजधानी लखनऊ को सुंदर बनाने के लिए लगाए गए पौधे चोरी होने लगे हैं। गोमतीनगर विस्तार इलाके के बाद अब नया मामला सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में सामने आया है। यहां बड़ी संख्या में पौधे चोरी हो गए। फर्म के संचालक ने सुशांत गोल्फ सिटी थाने में केस दर्ज कराया है।