-- फोटो शुभम बंसल(अमर उजाला)हजरतगंज स्थित नवाब वाजिद अली शाह प्राधी उद्यान में विश्व गौरैया
लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान (चिड़ियाघर) में विश्व गौरैया दिवस पर शुक्रवार को कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए प्रदेश सरकार के वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. अरुण कुमार ने गौरैया बचाने के लिए बालकनी में घोंसले लगाने छत पर दाना-पानी रखने की अपील की।
मंत्री ने कहा कि आंगन की रानी को बचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करना होगा। हमारे ईको सिस्टम में गौरैया अहम भूमिका निमाती है। लखनऊ चिड़ियाघर के निदेशक संजय कुमार बिश्वाल ने कहा कि कभी हमारे आंगन में चहचहाने वाली गौरैया आज बदलते शहरीकरण और प्रदूषण के कारण खत्म होती जा रही हैं। कीटनाशकों का प्रयोग कम करें, और इस नन्हीं सी चिड़िया की संख्या बढ़ाने में अपना सहयोग करें।
गौरैया संरक्षण के लिए बाटें गए घोंसले
विश्व गौरैया दिवस पर दर्शकों को जागरूक करने के लिए स्टॉल लगाकर गौरैया संरक्षण के लिए जानकारी दी गई। लखनऊ विश्वविद्यालय की जंतु विज्ञान विभाग की प्रो. अमिता कनौजिया कहा कि हम सभी को गौरैया की संख्या बढ़ाने के लिए एक सफल प्रयास करना चाहिए। गौरैया संरक्षण के लिए घोंसले, मिट्टी के बर्तन, उनके आवास के लिए पौधे एवं दाना निशुल्क वितरण किया गया। गौरैया पर आधारित क्विज एंव निबंध प्रतियोगिता में विजयी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रमुख सचिव वी हेकली झिमोमी, प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं विभागाध्यक्ष सुनील चौधरी व अन्य शामिल हुए।