महिला डिग्री कॉलेज में पौधा लगाते राज्य मंत्री अरुण सक्सेना व अन्य।
लखनऊ। वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री अरुण सक्सेना ने कहा कि पानी व भोजन के बिना इंसान कुछ समय तक जीवित रह सकता है, लेकिन ऑक्सीजन के बिना जीवन संभव नहीं है। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह मां के नाम से कम से कम एक पेड़ जरूर लगाए। सक्सेना बुधवार को नेता सुभाषचन्द्र बोस महिला डिग्री कॉलेज में चैतन्य वेलफेयर फाउंडेशन की ओर से आयोजित ग्रीन पल्स कार्यक्रम में बोल रहे थे।
राज्य मंत्री ने कॉलेज प्रांगण में पारिजात का पौधा भी लगाया। मौके पर संस्था की संस्थापक ओम सिंह, डॉ. बीपी राम, लोक भारती के श्रीकृष्ण चौधरी, उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से अनुज कुमार चौबे, डॉ. अमिता कनौजिया उपस्थित रहीं।