- अयोध्या-सुल्तानपुर रोड से अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक 13.5 करोड़ की लागत से सड़क बननी है। दूसरी बार मांगे गए टेंडर खोलने की तिथि 12 अक्तूबर निर्धारित की गई। इस बार 15 ठेकेदारों ने निविदाएं डालीं और एक-दूसरे की 34 शिकायतें कीं। अब इन शिकायतों की भी जांच कराई जा रही है। जांच पूरा होने से पहले टेंडर फाइनल नहीं हो सकता।
- सुग्रीव किला होते हुए नया घाट रोड से राम जन्मभूमि तक सड़क के लिए 10 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। 12 अक्तूबर को टेंडर खोला जाना था। 7 ठेकेदारों ने टेंडर डाले और प्रहरी एप पर 22 अलग-अलग शिकायतें कीं। इस परियोजना पर भी अभी तक काम नहीं शुरू हो सका है।
- पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों का कहना है कि इसी तरह से 150 करोड़ रुपये लागत की अन्य दो बड़ी परियोजनाएं भी फंसी हुई हैं।