फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः अब पिंक बूथ पर शिकायत कर सकेंगी महिलाएं, यूं करेगा काम

Wed, 22 Jul 2020 05:22 PM IST
ishwar ashish आयुष्मान पांडेय, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
शहर में बनकर तैयार एक पिंक बूथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लखनऊ में महिलाओं के लिए अगस्त से पिंक बूथ की शुरुआत की जा रही है। शहर में 25 पिंक बूथ बन चुके हैं, जबकि 75 और बनेंगे। महिलाओं को पुलिस से बात करने में कोई समस्या न हो, इसलिए पिंक बूथ की शुरुआत हो रही है। यहां महिला अपराध से जुड़े सभी मामलों का निस्तारण किया जाएगा। 
विज्ञापन


डीसीपी नॉर्थ शालिनी ने बताया कि शहर में 100 पिंक बूथ बनेंगे। अगस्त से 25 बूथ की शुरुआत सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत होगी। फिलहाल शहर के प्रमुख चौराहों लोहिया पार्क चौराहा, बंदरिया बाग चौराहा, भूतनाथ मेट्रो स्टेशन, 1090 चौराहा आदि में पिंक बूथ बने हैं। 

पिंक बूथ में सिर्फ महिला पुलिस कर्मी तैनात होंगी। बूथ में उनके लिए सभी सुविधाएं होंगी। बूथ के अंदर ग्राउंड फ्लोर पर ऑफिस के काम होंगे। वहीं ऊपर के फ्लोर पर एक रेस्ट रूम, स्टोर व वॉश रूम है। वहीं बूथ के ऊपर लाइट के लिए सोलर प्लेट का इंतजाम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बूथ को लोकल थाना करेगा मॉनिटर

शहर में बने पिंक बूथ की मॉनिटरिंग क्षेत्रीय थाने से होगी। डीसीपी नॉर्थ शालिनी के मुताबिक इन बूथ पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी से लेकर सभी समस्याओं को थाना मॉनिटर करेगा।  

पिंक बूथ पर तैना महिला पुलिसकर्मी फिलहाल दिन में ही काम करेंगी। वह पीड़िताओं की शिकायत सुनेंगी और उन्हें राहत दिलाने का प्रयास करेंगी। जरूरत पड़ने पर पीड़िता की काउंसलिंग भी करेंगी। यदि कोई पीड़िता संतुष्ट नहीं होगी तो उसे मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने भेजा जाएगा। बूथ में आई सभी शिकायतों का रिकॉर्ड रखा जाएगा। बूथ पुलिसकर्मियों को जरूरत पर पिंक स्कूटी भी दी जाएगी। 

इन जगहों पर बन चुके पिंक बूथ
1090 चौराहा, जनेश्वर पार्क, खुर्रम नगर, भूतनाथ मार्केट, कैलाश हॉस्टल, ऐशबाग, सिटी रेलवे स्टेशन, मेडिकल कॉलेज, महिला कॉलेज अमीनाबाद, इंटीग्रल यूनिवर्सिटी, शिया कॉलेज, कपूरथला, मंत्री आवास, लोहिया चौराहा, सुशांत गोल्फ सिटी, पकरी पुल, बंगला बाजार, अवध चौराहा, चंदन नगर, बाराबिरवा, नरही, पॉलीटेकनीक, बंदरियाबाग, चारबाग, आलमबाग, परिवर्तन, नैशनल पीजी कॉलेज, केकेसी चौराहा व ग्वारी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें