यूपी कांग्रेस की ओर से पोस्ट की गई फोटो में सपा प्रमुख अखिलेश यादव और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : social media
दरअसल, यह सारी वॉर फोटो को लेकर है, जिसकी शुरुआत यूपी कांग्रेस ने ट्विटर पर की है। एक दिन पहले ही विधानसभा में हुए हंगामे के बाद पोस्ट की गई इस फोटो में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व भाजपा नेताओं के साथ सपा प्रमुख अखिलेश यादव, उनके चाचा और पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह यादव और अन्य नेता दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो के साथ ही कांग्रेस की ओर से लिखा गया है, परसों...'विधानसभा में तू-तू, मैं-मैं', कल... 'हम-तुम एक कमरे में बंद हों, और पार्टी की जाए'।
यह मिलेट्स दिवस की फोटो है, जिसे सपा की मीडिया सेल ने पोस्ट किया है।
- फोटो : संवाद
इस पोस्ट के बाद सपा का भी पारा चढ़ गया। पार्टी की ओर से एक साथ तीन फोटो पोस्ट कर दी गई। इन तीनों फोटो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा के मंत्री दिखाए दे रहे हैं। इनके अलावा जो खास है, वह है कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। खरगे प्रधानमंत्री के साथ हंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं एक फोटो में प्रधानमंत्री उनकी बातों पर ठहाके लगाने के अंदाज में भी हैं। वहीं एक अन्य फोटो में बैठे सभी नेता गंभीर मुद्रा में चर्चा करते दिख रहे हैं।
सपा की ओर से लिखा गया है, बहुत शायराना अंदाज फूट रहा हो तो राजीव गांधी के किस्से सुनाएं यहीं।
- फोटो : संवाद
इन फोटो के साथ सपा की मीडिया सेल ने कांग्रेसियों को बेशर्म तक बता दिया है। पार्टी की ओर से फोटो के साथ पोस्ट पर लिखा गया है, 'भाषणों में मोदी, अदानी, अंबानी, और बंद कमरे में चुगते हैं दाना पानी।' बात यहीं खत्म नहीं हुई। इसके बाद अगली ही लाइन में लिखा गया, ' बहुत शायराना अंदाज फूट रहा हो तो राजीव गांधी के किस्से सुनाएं यहीं ? बहुत शायराना अंदाज फूट रहा हो तो कांग्रेस के सावरकर प्रेम और बाबरी विध्वंस की साजिश बताएं यहीं ?'